संपादक कालूराम कुमावत।
कपासन। सोनियाणा शारदीय नवरात्रा की स्थापना में आवरी माता के प्रांगण में पांच दिवसीय मेला का आयोजन होने जा रहा है 6 अक्टूबर को किशन जी पनोतिया के द्वारा बगड़ावत का कार्यक्रम व भंवरीबाई द्वारा कॉमेडी की जाएगी । आयोजक ग्राम पंचायत रेवलिया खुर्द की ओर से 7 अक्टूबर को प्रेम शंकर जाट एवम बद्रीलाल सालवी भजन गायक व सुप्रसिद्ध नृत्यांगना हंसा रंगीली पिंकी कोटा पूजा कोटा ओर दीपक छैला कॉमेडी कलाकार द्वारा प्रस्तुति दि जायेगी आयोजक ग्रा़.पं.कन्थारीया व सोनियाणा ग्राम वासी 8 अक्टूबर को ओंकार जी वैष्णव द्वारा तुर्रा कलंगी का खेल का आयोजन किया जाएगा आयोजक ग्राम पंचायत कंथारिया की ओर से 9 अक्टूबर को दिन में स्कूली बच्चों का टूर्नामेंट खो खो व रस्साकसी शाम 7 बजे व 9बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा अभिलाषा पब्लिक स्कूल के सानिध्य में मेला कमेटी की ओर से 10 अक्टूबर को गवरी का आयोजन किया जाएगा आवरी माता मेला कमेटी की ओर से 11 अक्टूबर को विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। रतन गिरी गोस्वामी के सानिध्य में मेला कमेटी की ओर से आयोजन स्थल ग्राम पंचायत कंथारिया रेवलिया खुर्द के मध्य स्थित सोनियाणा तहसील भदेसर जिला चित्तौड़गढ़। रिपोर्टर रोशन लाल रेगर















