संपादक कालूराम कुमावत।
डुगंला। उपखण्ड के ग्राम करसाना में डुगंला से बोहेड़ा मेन रोड मंगलेश्वर महादेव जी के मन्दिर के सामने धोलागड़ धुणी के सन्त श्री शिवानन्द जी महाराज के धुणी की स्थापना हुई।
धुणी स्थापना विधिवत पूजन से सुबह 4.00 बजें त्रिशूल लगाकर एवं ध्वज लहराकर सन्त श्री शिवानन्द जी महाराज एवं समस्त ग्रामवासियों की मोजुदगी मे हुआ। सुबह 11.30 बजें से रात्रि 11.00 बजें तक भण्डारा चला एवं रात्रि में सत्संग का आयोजन हुआ जिसमें डुगंला क्षेत्र के सेंकड़ों भक्तजनों ने लिया भाग। भण्डारा व सत्संग का आयोजन गाडरियावास के समस्त ग्रामवासी द्वारा किया गया।















