लिकोड़ा गांव में एक शाम दुर्गा के नाम पर भजन संध्या का आयोजन हुआ।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।

बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बोर खेड़ा के स्थित लिंकों डा गांव में कालिका माता व धर्म राज बाबजी मंदिर प्रांगण में 9 दिवसीय गरबा महोत्सव के तहत गुरुवार को एक विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ आयोजित भजन संध्या में माता के भक्तों ने मध्य रात्रि तक भजनों का आनंद लिया भजनों के कार्यक्रम के तहत गायक कलाकार शम्भू लाल गाडरी ने कालिका माता व धर्म राज बाबजी प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया भजन संध्या में लिंकों डा गांव के नवयुवक गरबा मंडल द्वारा कार्यक्रम आयोजित करवाया गया कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक शम्भू लाल गाडरी नारायण लाल गाडरी भारत सिंह ने भजन माता जी कटे सुता सुख भरी नींद को सुनकर उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया माताजी झांकी का मंचन मंच कलाकारों द्वारा किया गया

भजन संध्या सुनने केलिए आस पास लिंकों डा बोर खेड़ा सुल्तानपुरा एकलिंगपुरा रति चंद जी का खेड़ा रघुनाथपुरा रातितलाई गुदलपुर करजू सबलपुरा बोर खेड़ा आस पास गांव के महिलाएं व पुरुष बच्चों ने बढ़-चढ़कर भजन संध्या सुनने केलिए पहुंचे यह जानकारी लि कोड़ा गांव अध्यापक भंवर लाल मेघवाल ने दी