बोहेड़ा आसावरा माता मेला पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण के साथ का सम्पन्न।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।

बड़ीसादड़ी। उपखंड के बांसी- बोहेड़ा रेलवे स्टेशन के समीप आसावरा माता मन्दिर में नवरात्र पर अष्टमी को हजारों श्रद्धालु के बीच हवन व मेला संपन्न हुआ। व्यवस्थापक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि नवरात्र में हजारों भक्तों ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सप्तमी की रात्रि में क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा एक से एक बढ़कर शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। आसावरा मां से जुड़े 35 गांव के लोग नवरात्र पर बरसों से तन मन धन से अपना सहयोग देते आ रहे हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष चमन सिंह सारंगदेवोत ने बताया कि पिछले लंबे समय से ट्रस्ट यह प्रयास कर रही है कि मां के यहां पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो एवं मंदिर परिसर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए सभी प्रयास किये जा रहे हैं। मेले में खिलौने एवं श्रृंगार की दुकानों पर महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीदारी की। पुजारी मदनगिरी गोस्वामी व शंभूगिरी गोस्वामी ने नवरात्र में मां की प्रतिमा को रोज अलग-अलग सुन्दर वेशभूषा धारण करवा कर मन मोहक तरीके से श्रृंगारित किया। रविवार अष्टमी को सुबह 8:00 बजे से ही प्रसाद का वितरण प्रारंभ हो गया। जो देर रात तक चलता रहा। हजारों की संख्या में पहुंचे मां के सभी भक्तों को ट्रस्ट के स्वयंसेवकों की ओर से प्रसाद का वितरण किया गया। मुख्य यजमान प्रहलाद चौबीसा व सहायक यजमान अजयपाल सिंह झाला ने पंडित गजेंद्र चौबीसा के सानिध्य में 21 किलो घी से हवन करते हुए आहुतियां दी। मेले की व्यवस्था एवं प्रसाद वितरण में कई लोगों ने अपनी सेवाएं दी। जिसमें मांगीलाल व्यास, गणेश लाल व्यास, देव किशन व्यास, राजकुमार ओझा, करण सिंह सारंगदेवोत, रतन लाल मेनारिया, हीरा लाल जोशी, चुन्नीलाल रावत, सुरेश कुमार सुथार, अजय सिंह सारंगदेवोत, गोविंद सिंह चौहान, शंकर लाल व्यास, नंदकिशोर शर्मा, शंकर लाल पोरवाल, सुरेश सुथार व महेंद्र सिंह सारंगदेवोत आदि सम्मिलित है। परिसर में स्वतंत्र विचरण करती बत्तखें, सफेद खरगोश, पानी में तैरती मछलियां, सफेद कबूतर, रंग रंगीले विभिन्न प्रकार के पक्षी, कई प्रजाति के फूल लगे पौधे, सुन्दर मन भावन उपवन व झूले की वजह से यहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के मन को शांति व सुकून मिलता है। मनोरंजन एवं स्वास्थ्य के लिए यहां पर लगे झूले एवं कसरत करने के उपकरण बच्चों सहित युवक – युवतियां को भी खासा आकर्षित करते हैं। परिसर की सुंदरता व झूले और फव्वारे आदि की वजह से यहां आने वाले श्रद्धालु आनंदित हो जाते हैं। एक बार यहां आने के बाद वापस जाने का मन नहीं करता है। यहां आने वाले लकवा ग्रस्त बीमारों का स्वस्थ होना किसी चमत्कार से कम नहीं है। यही कारण है कि यह स्थान आस – पास के सैकड़ों गांव की आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां आने वाले बीमार श्रद्धालुओं के रोज दोनों समय भोजन की निःशुल्क व्यवस्था आसावरा माता जी अन्नपूर्णा समिति की ओर होती है। यहां उपलब्ध धर्मशाला व रसोई के लिए उपलब्ध बर्तनों का किसी भी प्रकार का कोई किराया नहीं लिया जाता है। स्वागत द्वार पर पूरी नवरात्र में क्षेत्र के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा बांसुरी व तबला की थाप पर मधूर संगीत की स्वर लेहरियां ने श्रद्धालुओं को खूब आनंदित किया। अन्नपूर्णा समिति में मां के कई भक्त जुड़ कर प्रति माह सहयोग प्रदान कर रहे हैं। जिसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट गोपाल बसेर, श्यामलाल अग्रवाल व अनिल पोरवाल भी सम्मिलित है। इसी तरह अन्नपूर्णा समिति में पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हीरालाल शर्मा ने 6000 रुपये व 6000 रुपये का सहयोग लक्ष्मीपुरा के सुरेश धाकड़ ने प्रदान किया। बड़ीसादड़ी के कैलाश नाराणीवाल ने अन्नपूर्णा समिति में 11000 रुपये प्रदान करने की घोषणा की है