रिपोर्टर मधु सूदन कुमावत।
कपासन नगर पालिका एवं मेला संयोजन समिति के अध्यक्ष मंजूदेवी सोनी ने बताया कि नग पालिका मण्ड़ल कृपासन के तत्वावधान में आयोजित 05 दिवसीय दशहरा मेला-2024 का शुभारम्भ 12 अक्टूबर शनिवार को भव्य आतिशबाजी एवं 51 फीट के रावण, 30 फीट के कुम्भकरण, 30 फीट के मेघनाथ के पुतलों के दहन के साथ होगा।
नगर पालिका उपाध्यक्ष सैयद एजाज अली ने बताया कि रावण दहन के बाद बिग बॉस फैम गौरी नागौरी, इन्टरनेशनल कलाकार मारीया एण्ड जोश ग्रूप देहली के द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी।
साथ ही पांच दिन तक दशहरा मेला में प्रतिदिन विभिन्न सांस्कतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। मेले के दुसरे दिन 1 3 अक्टूबर को स्थानीय शिक्षण संस्थानोंएवं स्थानीय प्रतिभाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, 14 अक्टुबर को टीवी सिरियल सेलिब्रिटी रश्मी गुप्ता मुम्बई एवं गरीमा दीक्षित मुम्बई एंड ग्रुप द्वारा स्टार नाईट प्रस्तुति, 15 अक्टुबर को विशाट भजन संध्या में भजन सम्राटछोटू सिंह रावणा एण्ड गुप द्वारा प्रस्तुति एवं मेले के अन्तिम दिन 16 अक्टूबर को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगाजिसर्में विष्णु सक्सेना गीतकार दिल्ली, केशर देव मारवाड़ी हास्य कवि जयपुर,मदन मोहन समर वीररस कवि भोपाल, विभा सिंह श्रृंगार कवि बनारस,दिनेश बाबरा हास्य कवि मुम्बई, शंकर सुखववाल सुत्रधार कवि कपासनसहित अन्य द्वारा प्रस्तुतियां दी जायेगी।
पालिकाध्यक्ष मंजुदेवी सोनी ने अधिक से अधिक लोगों के इन आयोजन मेंआने व कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।















