अष्टमी पर जियाखेड़ी में एक क्विंटल घी से हुआ हवन।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा।

दुर्गा अष्टमी पर चामुंडा माता मंदिर पर श्रद्धालुओं ने दिखाई दरियादिली। 

बड़ीसादड़ी। उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती जियाखेड़ी गांव में दुर्गाष्टमी पर रात को एक क्विंटल घी से हवन किया गया। लोग अपनी मन्नत पूरी होने पर पर स्वेच्छा से हवन के लिए घी लाते हैं। गांव के लक्ष्मी लाल व्यास ने बताया कि लोग अपने मवेशियों के दुधारू होने की कामना को लेकर मन्नत मांगते हैं। मन्नत पूरी होने पर चामुंडा मां के मन्दिर में दुर्गा अष्टमी पर हवन के लिए देशी घी लाते है। गांव के बुजुर्ग भेरूलाल जाट ने बताया कि यहां की बहन – बेटियां भी मां से मन्नते मांगती है और मन्नत पूरी होने पर स्वयं घी लेकर पहुंचती है। उदयपुर जिले के अमरपुरा, सारंगपुरा व खेड़ली से आई गांव की बेटियां भी मवेशी के दुधारू होने की मन्नत पूरी होने पर घी ले कर पहुंची। भेरूलाल जाट ने बताया कि हवन की यह परंपरा सौ वर्ष से भी अधिक समय से चल रही है। अष्टमी के दिन एक क्विंटल घी से हवन हुआ। हवन में लिए घी की कीमत 80 हजार रुपये बताई जा रही है। इतना अधिक घी होने की वजह से हवन करते – करते पंडित सूरजमल व्यास पसीने से लथपथ हो गए। तीन घंटे तक चले इस हवन में गांव के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। हवन के दौरान जहां महिलाएं मधुर भजन गाती रही वहीं पुरुष मां के दरबार में जयकारा लगा रहे थे। गांव के हरलाल जाट ने बताया कि महामारी में चामुण्डा मां गांव के सभी लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा भी करती है। कोरोना जैसी महामारी में पूरे गांव से कोई जनहानि नहीं हुई थी। यहां के लोगों की मां के प्रति अपार श्रद्धा है। हवन के बाद गांव के सभी भक्तों ने ढोल की थाप पर मां के दरबार में गरबा में नाच कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर उदयपुर से आए आर्किटेक्ट व बिल्डर्स धीरज व्यास व सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक नंदकिशोर शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं को अपनी ओर से प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर हीरालाल व्यास, कंपाउंडर युधिष्ठिर व्यास, योगेश व्यास, दशरथ व्यास, लक्ष्मीलाल व्यास, दलीचंद गायरी, हरलाल जाट, मुकेश जाट, भेरुलाल सुथार, राधेश्याम सुथार, रामेश्वर जाट, गणेशगिरी गोस्वामी, भंवर लाल जाट, शिक्षक पुष्करलाल सुथार, किशन लाल जाट, कन्हैयालाल शर्मा, पूर्व उप सरपंच चंपालाल गायरी, मांगीलाल गायरी, चेतन शर्मा, पूर्व प्रधानाध्यापक सोहन लाल शर्मा, तुलसीराम शर्मा, युवा समाज सेवी महेंद्र शर्मा, व्यवस्थापक मांगीलाल शर्मा, पेंटर भगवान लाल व्यास, दीपक शर्मा, सुरेश जाट, चामुण्डा माता रामायण मंडल के हरिओम शर्मा, निलेश, गरबा मंडल के कैलाश शर्मा, मुकेश शर्मा, लोकेश शर्मा आदि उपस्थित थे