नो दिवसीय डांडिया रास हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ।

रिपोर्टर अशोक शर्मा।

भूपालसागर 13 अक्तुमबर। उपखंड के विभिन्न गांवो में को गरबा महोत्सव के दौरान चल रहे डांडिया नृत्य का गरबा पांडाल में नव युवक मंडलो के कार्यकर्ता व ग्रामिणो के सानिध्य में पूर्णा आहुति कर पूजा अर्चना कर देवी प्रतिमा को ढोल धमाके के साथ जलाशयों में विसर्जित करने के साथ नो दिवसीय डांडिया रास हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। जाशमा मे

इस दौरान कुमार मोहल्ला कालका माता चारभुजा मंदिर गोलियों का मोहल्ला , चोक, चावंडा माता मालियो का मोहल्ला, माताजी मंदिर परिसर में, यादव मोहल्ला आदि चोक में आयोजित गरबा पांडाल में पंडितो द्वारा शुभ मुहूर्त पर हवन यज्ञ कर पूर्णा आहुति के बाद देवी प्रतिमा को जय कारो के साथ वाहन में सवार करवा कर आकर्षक झांकियां सजा कर डीजे की मधुर स्वर लहरियो पर युवक युवतियां नाचते झूमते डांडिया खेलते जय कारो के साथ युवा कार्यक्रम की प्रस्तुति देते अंबिर गुलाल लगाते फूल उडाते आतिशबाजी करते हुए गांव के गली मोहल्लो सदर बाजार बस स्टैण्ड होते हुए तालाब पर पहुंचे जहां प्रतिमाओं की पूजा अर्चना कर जय कारो के साथ पानी में विसर्जित करने के साथ ही नो दिवसीय डांडिया रास हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ।

इसी प्रकार उपखण्ड के आकोला भूपालसागर बुल,टांडा,रामाखेडा,अनोपपुरा कांकरवा जाशमा माली खेड़ा, रावतिया,उसरोल,बड़ी,डाबर,पारी आदि गावों में भी भव्य शोभायात्रा निकालकर मां की प्रतिमा को जलाशयों में विसर्जित किया। शांति व्यवस्था के लिए थानाधिकारी तुलसी राम आचार्य मय जाब्ता व जगह जगह आचार्य के दिशा निर्देशन में पुलिस जवान तैनात रहे। सभी शक्तिपीठों पर जवारा विसर्जन किया जिसमें ग्रामवासी उपस्थित थे