रिपोर्टर आजाद मंसूरी। 
राशमी कस्बे में बनास नदी तट स्थित रोशनेश्वर महादेव प्रांगण में शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित मेले में गुरूवार देर रात्रि साढ़े 11 बजे स्वयं को भगवान मानने वाले दंभी हिरण्यकश्यप का पुतला जलाया गया। शाम होते ही आस पास के गाँवों से मेला देखने पहुंचे लोगों ने मेले का लुफ्त उठाया। मेले में लगे डोलर,चकरी,झूलों में झूलने के साथ ही दुकानों से खरीदारी की एवं चाट पकौड़ी खाने का आनंद लिया। मेले में रात्रि साढे़ 11 बजे जोरदार आतिशबाजी के साथ 31 फीट के हिरण्यकश्यप का पुतला जलाया गया। इस अवसर पर कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर के मुख्य आतिथ्य में मेला समापन समारोह आयोजित हुआ। विधायक जीनगर ने मेले के दौरान हुई कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मेले के दौरान श्रेष्ठ सेवाएं देने वालों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप प्रधान राजकुमार सोनी,सरपंच बंशी लाल रेगर,भाजयुमो अध्यक्ष मुकेश सुखवाल,जीएसएस अध्यक्ष सुनील रांका,भीमगढ़ सरपंच गणेश लाल पुर्बिया,सोमी सरपंच नारायण लाल कीर,उपरेड़ा सरपंच नारायण लाल अहीर,वार्ड पंच दिनेश सेन,एडवोकेट शंभूलाल आचार्य,लोकेश रेगर,बाबू सालवी,राजेश जीनगर,रमेश कीर,भूपेंद्र सुखवाल,गोविन्द सेन,एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रेगर,शक्ति केंद्र संयोजक सत्यनारायण सुखवाल,बुथ अध्यक्ष सत्यनारायण आचार्य,लक्ष्मी लाल प्रजापत,मदनलाल सुखवाल,भेरूलाल जीनगर,हरिश जीनगर भी उपस्थित रहें। मेलार्थीयों के मनोरंजन के लिए मेला आयोजन ग्राम पंचायत की ओर से एमएस म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने आर्केस्ट्रा प्रस्तुति दी। ग्रुप के कलाकारों ने राजस्थानी एवं फिल्मी गानों पर नृत्य प्रस्तुति के साथ ही कॉमेडी कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में तड़के तक में मेलार्थी जमे रहें।















