दिवाली पर रोशन हुई कच्ची बस्तियां, 50 जरूरतमंद परिवारों में बांटी खुशियां हमारी-आपकी दीपावली सार्थक है, जब दीपावली पर कोई घर अंधेरे में न रहे।

रिपोर्ट सुरेश कुमार कटारा सराड़ा।

उदयपुर के पास बडगांव में कच्ची बस्तियों में विधाता फाउंडेशन उदयपुर ने 50 परिवारों के साथ पर्व की खुशियां बांटी। पहली बार इनके 50 मकानों पर लाइटिंग कराकर गली व आंगन को रोशन भी किया। विधाता फाउंडेशन संस्थापक हरीश रावल ने बताया कि रोशनी का पर्व दीपावली हमारी दहलीज पर हैं। विधाता फाउंडेशन सार्थक दीपावली की पहल कर रहा है और इस पहल में विधाता फाउण्डेशन उदयपुर से भावना जादव ने हर जरूरतमंद की दीपावली सार्थक रहे, इसके लिए दीपावली पर हर घर में रहे रोशनी और कोई घर न रहे अंधेरे में, इसके लिए गरीबों को दीपावली किट बांटने के अलग-अलग कार्यक्रम किए गए। विधाता फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों के साथ 50 जरूरतमंद घरों में दीपावली किट बांटते हुए घरों में रोशनी के लिए लाइटिंग करवाई, साथ ही किट में लक्ष्मी गणेशजी, पूजन के लिए मिठाई, दीपक, तेल, माचिस, रूई, खील बतासे, व रंगोली रखी गई। इसके साथ ही उदयपुर के बडगांव में जरूरतमंद परिवारों को मिठाई, खाद्य सामग्री, चप्पल , बच्चो के कपड़े और कम्बल बांटे गए । भावना जादव ने बताया कि दीपावली रोशनी का त्योहार है, जहां गली-मोहल्ले से लेकर घर-आंगन रोशन रहते हैं। कुछ घर ऐसे होते है, जहां दीपों की रोशनी नहीं पहुंचती और दीपावली की रौनक फीकी लगने लगती हैं। ऐसे जरूरतमंद गरीब परिवारों की मदद करने और उनकी अंधेरी दुनिया को रोशन करने के लिए पिछले कई वर्षों से यह पहल कर रहे है ताकि जरूरतमंदों को दीपावली पर खुशियों का तोहफा दे सकें। बडगांव के कच्ची बस्तियों में करीब 50 से अधिक गरीब परिवारों के लोगो में मिठाई व उपहार बांट कर खुशियां बांटी। इस शुभ अवसर पर विधाता फाउण्डेशन के संस्थापक हरीश रावल,प्रफुल रावल,हितेश रावल, युवराज सिंह,जिगर भाई,भावना जादव,चेन सिंह और ऊषा कोहली आदि उपस्थित रहे।