बोहेड़ा भूत बावजी की शनि देव मंदिर पर मनाई दीपावली।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।

बोहेडा कस्बे में नवनिर्मित शनि देव मंदिर एवं विख्यात भूत बावजी धार्मिक स्थल पर मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने शाम को 501 दीपक सरसों के जलाकर दीपावली महोत्सव मनाया श्रद्धालुओं में मंदिर ट्रस्ट की तरफ से प्रसाद वितरण किया गया। पूरे मंदिर में दीप उत्सव से विशेष नजारा नजर आया इससे पूर्व पूरे मंदिर परिसर को विद्युत सजावट कर साफ-सफाई की गई