सालवी समाज प्रथम आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर सहकारिता मंत्री गौतम दक, सांसद सीपी जोशी, को निमंत्रण दिया।

सालवी समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव जाकर दिया जा रहा है नमंत्रण समाज बंधु को। 

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। 

बोहेडा।अखिल भारतीय सालवी मालवीय बलाई समाज विकास संस्थान मुख्यालय -ऐलवामाता शक्ति डूंगला जिला -चितौड़गढ़ राज, एवं डूंगला, कानोड़, निकुंभ चौखला के बैनरतले प्रथम आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन 12 नवंबर देवउठनी एकादशी पर आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमे सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजन की रुपरेखा तैयार करना एवं समाज के द्वारा आयोजित विवाह कार्यक्रम के निमंत्रण कार्ड वितरण हेतु सामाजिक स्तर पर अलग अलग रूट की कार्यकारिणी एवं व्यवस्था समितियों के संयुक्त तत्वावधान में गठित की गई। सामुहिक विवाह सम्मेलन में भाग लेने वाले वर/वधू के माता-पिता एवं नजदीकी रिश्तेदार को सूचित किया कि आप सभी सामूहिक विवाह सम्मेलन में आगे रहकर श्रम करावे ताकि सामूहिक विवाह सम्मेलन पूर्ण रूप से तैयार हो सके । सभी समाजजनों एवं वर/वधू जोड़ों के माता-पिता को सामुहिक विवाह सम्मेलन की गाइडलाइन उपलब्ध कराने के संदर्भ में चर्चा की गई। सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु प्रत्येक चोखला से संबंधित विभाग की व्यवस्था हेतु लगभग अनुमानित 25 समितियों का गठन किया गया है। सभी समाजजनों एवं व्यवस्थापकों को सूचित किया कि जिसमे तीनों मंदिर क्षेत्र -डूगला ,कानोड़ ,निकुंभ के अध्यक्ष ,सचिव, कोषाध्यक्ष, सभी की मौजूदगी में सहकारिता मंत्री गौतम दक, सांसद सीपी जोशी पूर्व विधायक बद्री लाल जाट, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, बेगू विधायक, एवं सालवी समाज के तीनों मंदिरों के चोकला मैं जाकर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु निमंत्रण दिया जा रहा है।