रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बोहेडा। मंशापूर्ण महादेव व्रत का महिला एवं पुरुषों द्वारा व्रत का उद्यापन किया गया । यह व्रत सावन सुदी चौथ से लेकर कार्तिक सुदी चौथ तक चलने वाला यह व्रत महिला एवं पुरुष समान रूप से करते हैं। इस व्रत में बिना पानी पिए चाय पानी कुछ नहीं स्नान ध्यान कर भगवान शिव को विधिवत पूजा अर्चना कर शिव रूपी कच्चे धागे की बेल की पूजा कर ब्राह्मण के मुखारविंद से कथा सुनते हैं।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गौतम ऋषि ब्राह्मण पुत्र कार्तिक स्वामी माली पुत्र सभी की व्रत की कथाओं का वर्णन की कथाओं का वाचन करते हैं। सभी के नाम का चावल छोड़कर शिव का ध्यान लगाते हैं ।4 मास प्रत्येक सोमवार को इस कथा को सुनकर व्रत किया जाता है। व्रत करने वाले पृथ्वी पर ही सोते हैं और कथा विधि के अनुसार ही भोजन करते हैं। पंडित शिवनारायण पुष्करणा ने बताया कि गांव में तीन जगह पर महादेव मंशापूर्ण की कथा का वचन होता है। करीबन 400 से ऊपर महिला एवं पुरुष व्रत करते हैं बहुत से व्रत धारी यहां से व्रत लेकर विदेश में भी कथा श्रवण कर रहे हैं। इस व्रत में जहां से व्रत लिया जाता है। वहीं पर उसका उद्यापन होता है कथा श्रवण कर धागा रूपी शिव को भोग लगाकर अन्ना जल ग्रहण किया जाता है। जिसको लेकर इस व्रत का आज उद्यापन किया गया। दिन पर शिवालय मंदिरों में भीड़ लगी रही। और 5:30 के बाद डीजे साउंड के साथ शिवालय मंदिर से भव्य जुलूस यात्रा प्रारंभ कीगई। जिसमें महिला एवं पुरुष नाचते एवं झूमते हुए चल रहे थे। अंत में शिवालय मंदिर जुलूस पहुंच कर प्रसाद वितरण किया गया। एवं रात्रि के भजन संध्या आयोजित की गई।















