रिपोर्टर अशोक शर्मा।
भूपालसागर 7 नवम्बर। स्थानीय आजाद चौक स्थित श्री चार भुजा मंदिर में अन्न कूट प्रसाद वितरण का इस वर्ष मामा भांजा द्वारा हरी सब्जियां सहित 8 क्विंटल का अन्न कूट प्रसाद का चार भुजा नाथ के भोग धर कर प्रसाद वितरण किया।
इस अवसर पर पुजारी गेहरी लाल पारासर ने भगवान को विषेज वागा धारण करा कर सोने चांदी के आभूषणों से सुसज्जित कर पूजा अर्चना कर भोग लगाया। चार भुजा मंदिर कमेटी अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया की महेश कुमार, दिनेश कुमार अग्रवाल कस्बे मे निवासरत हे जिन्होंने पिता मुरली धर अग्रवाल के नक्शे कदम पर चलते हुए अन्न कूट प्रसाद का आयोजन किया । करते थे तो दोनो भाईयो ने तीन वर्ष पहले पहली बार चार भुजा मंदिर पर अन्न कूट प्रसाद का वितरण किया उसी के चलते इस बार तीसरे साल बुधवार को लाभ पांचम के दिन भांजा आशीष कुमार अग्रवाल व दोनो मामा महेश,दिनेश ने 7 क्विंटल हरी सब्जियां 60किलो चावल,24 किलो मालापुए,10किलो पूड़ी,5किलो पापड़,3किलो पापड़,5 किलो चवला का मिक्स सब्बजी सहित 8 क्विंटल का अन्न कूट प्रसाद का चार भुजा नाथ के प्रसाद का भोग लगा कर अन्न कूट प्रसाद वितरण किया जिसमे कस्बे सहित राह चलते कई राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण करने का लुप्त उठाया।















