रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बांसखोह कस्बा स्थित लालावाला मोड श्याम मंदिर में देवउठनी एकादशी पर्व पर श्याम बाबा की फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई इस मौके पर काफी दुर दराज से आए
हजारों श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा की परिक्रमा लगाकर अपने परिवार की सुख शांति की मनोकामना मांगी इसी के साथ ही देवउठनी एकादशी पर्व पर श्याम बाबा का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया इस दौरान श्याम बाबा के मंदिर के पुजारी बलदेव शर्मा के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके
सभी को प्रसाद वितरित किए इस मौके पर श्याम सेवा समिति के सदस्य लल्लू राम शर्मा, सीताराम शर्मा, बाबूलाल शर्मा के द्वारा आए हुए सभी श्याम भक्तों का स्वागत आभार व्यक्त किया इस मौके पर जगदंबा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार रवि कुमार, सत्यनारायण, जैकी महावर, रघु शर्मा, हरीश जांगिड़, व बहन कोमल शर्मा के द्वारा श्याम बाबा की रंगारंग भजनों का कार्यक्रम किया गया जिसमें श्रद्धालु श्याम बाबा की जय जयकार लगाते हुए नाचते गाते हुए नजर आए इस मौके पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दिया इसी के साथ ही श्याम सेवा समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा मीडिया कर्मी योगेश कुमार गुप्ता का माला पहनकर स्वागत सम्मान किया















