विद्यालय में क्राफ्ट डे दिवस मनाया गया।

संपादक कालूराम कुमावत। कपासन  दिनांक 15 फरवरी गुरुवार को जुबिलेंट भरतीया फाऊंडेशन द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय, माता जी का खेड़ा में क्राफ्ट डे मनाया गया। यह गतिविधि करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को घर पर परे बेकार कागज व अखबार से पेपर बैग बनाने का तरीका सिखाना था। इस गतिविधि को मुस्कान फेलोज पवन कुंवर और भावना कुंवर ने कराया अतः जे.बी.एफ से कार्यक्रम अधिकारी सुश्री निकिता राणावत ने बच्चों को 3 आर (रियूज, रिड्यूस और रिसाइकल) के बारे में संक्षिप्त में समझाया। इस गतिविधि में कक्षा छे से आठवीं तक के 32 बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अंत में कूड़ा – कचरा ना फैलाने की कसम लिया। इस कार्यक्रम में जे. बी. एफ. से विशाल गौरव, सयाहक प्रबंधक – सी. एस.आर. भी मौजूद रहे।