बोर खेड़ा गांव में इच्छापूर्ण हनुमानजी मंदिर में 10 किलो पीतल का घंटा भेंट किया।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।

बड़ीसादड़ी उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बोर खेड़ा के पास बालाजी उद्यान मे स्थित इच्छापूर्ण हनुमान जी मंदिर समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत अध्यापक छोगालाल गायरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बोर खेड़ा गांव के हजारी लाल पिता नंदलाल गायरी की इच्छापूर्ण होने पर इच्छापूर्ण हनुमानजी मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में दर्शनार्थियों को मंदिर में दर्शन से पहले प्रवेश होने पर घंटा बजाया जाता है जिसको मंदिर पर चढ़ाया गया.. छोगा लाल गायरी ने आगे बताया की हमारी सनातन संस्कृति मे ऐसी मान्यता है की ज़ब भी किसी मंदिर मे प्रवेश करते है तो घंटा बजाकर करते है जिससे पुरे वातावरण मे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है ओर मंदिर की घंटे की आवाज़ से कई प्रकार की असाध्य बीमारिया ठीक होती है इस अवसर पर मंदिर समिति के गणपतलाल गायरी, हजारीलाल, प्रहलाद सुथार,चंद्रशेखर सहित कई भक्त उपस्थित थे