152 वी रामधुन का श्री रामेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा स्वागत किया।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। बड़ीसादड़ी श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान बड़ी सादड़ी द्वारा धर्म जागरण अभियान के अंतर्गत प्रत्येक रविवार को प्रातः कालीन वेला में रामधुन का आयोजन किया जाता है ।इसी क्रम में 152 वे रविवार को रामधुन प्रातः 6:45 बजे आनंद धाम श्री रामद्वारा चौक से प्रारंभ होकर ब्रह्मपुरी पिपली वाले बालाजी मंदिर, सोमनाथ महादेव मंदिर ,घंटाघर होते हुए नीमच रोड स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंची ।मंदिर पर रामधुन का मंदिर समिति एवं मोहल्ले वासियों के द्वारा स्वागत किया गया ।विजय मंत्र एवं सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के पश्चात महादेव जी की आरती की गई एवं धर्म सभा का आयोजन किया गया ।धर्म सभा को पूज्य संत श्री अनंत राम जी महाराज ने संबोधित किया। मंदिर समिति के सदस्यों के द्वारा अनंत राम जी महाराज का स्वागत किया गया। धर्म सभा के पश्चात सनातन संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान पर हर्षिता भारद्वाज, कृष्णा प्रजापत और विनोद कुमार रेगर रहे तथा द्वितीय स्थान पर पुष्पेंद्र टेलर, निहाल सोनी और दीपिका साहू रहे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ₹1100 प्रत्येक विजेता तथा द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को ₹500 प्रत्येक विजेता को दिए गए। इसके अतिरिक्त 33 अन्य प्रतिभागी विजेताओं को प्रोत्साहन पुरस्कार के स्वरूप सुंदरकांड की पुस्तक दी गई । इस परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया गया था। इसमें प्रथम चरण के अंतर्गत खुली किताब परीक्षा के आधार पर एक प्रश्न पत्र दिया गया था एवं द्वितीय चरण में इस प्रश्न पत्र के आधार पर मौखिक परीक्षा का आयोजन किया गया था ।दोनों परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर विजेता का चयन किया गया आज के आयोजन की व्यवस्था में महेंद्र सिंह सोलंकी ,महेंद्र सिंह नगरपालिका,मानसिंह तंवर,कमलेश दया,धर्मेंद्र सिंह राठौड़ व रामेश्वर महादेव मंदिर समिति का सहयोग रहा।