शनि महाराज आली मे शनिवार को दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब।

रिपोर्टर गजेंद्र सिंह राणावत।

कपासन। मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनि धाम श्री शनि महाराज आली मे शनिवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा शनि महाराज प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि श्रद्धालु शनिवार सुबह से मंदिर पहुंचना शुरू हो गए नवग्रह मंदिर मुख्य मंदिर तेल कुंड पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई मंदिर ट्रस्ट द्वारा महिला एवं पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगाकर शनि देव के दर्शन करवाए।  श्रद्धालुओं द्वारा माला प्रसाद तेल काला उड़द काला कपड़ा लोह की वस्तु शनि के दरबार में भेंट कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।