चिलेश्वर गांव में होगा 24 घंटे का किर्तन, साथ ही निकलेगा जुलूस।

संपादक कालूराम कुमावत। 

भीलवाड़ा। करेड़ा ग्राम पंचायत चिलेश्वर गांव में 24 घंटे का कीर्तन साथ जुलूस निकाला जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार चिलेश्वर गांव में कुमावत समाज द्वारा 24 नवंबर रविवार शाम को श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर कीर्तन का आयोजन शुरू होगा साथ ही शाम को श्री चारभुजा नाथ का जुलूस बड़े धूमधाम से निकल जाएगा। जिसमें यह कीर्तन पूरी रात और सोमवार को पूरे दिन होगा साथ ही शाम को भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है जिसमें आसपास व दूर दराज से भी समाज के लोग आएंगे और कीर्तन में भाग लेंगे लोगों का यह भी कहना है कि 3 साल पहले कीर्तन किया गया था उसके बाद इस बार वापस सभी की सहमति से बहुत ही अच्छा आयोजन किया जाएगा।