रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। 
बड़ीसादड़ी श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान बड़ी सादड़ी द्वारा प्रति रविवार को रामधुन के क्रम में 153 वी रामधुन प्रातः 6:45 बजे श्री रामद्वारा चौक से प्रारंभ होकर श्री जैन मंदिर, श्री राम मंदिर, श्री चारभुजा जी मंदिर ,चांदेसी माता मंदिर ,बाबा रामदेव जी मंदिर होते हुए स्वर्गीय श्री राधेश्याम जी बांगड की स्मृति में अशोक कुमार बांगड,प्रणय बांगड के नीजी आवास पर पहुंची।
रामधुन का बांगड़ परिवार के द्वारा स्वागत किया गया। सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के पश्चात पूज्य संत श्री अनंत राम जी महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अपने परिवार में शुभ एवं स्मृति के अवसरों पर रामधुन के माध्यम से आयोजन करना एक श्रेष्ठ कार्य है। अनंत राम जी महाराज का बांगड परिवार के द्वारा शाल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेटकर स्वागत किया गया ।आज की रामधुन में पिछले 28 वर्षों से अनवरत प्रतिदिन रामधुन का आयोजन कर रहे सुरेश बांगड़ का बालाजी संस्थान के द्वारा शाल ओढ़ाकर अभिवादन किया गया। आज के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला बौद्धिक प्रमुख बाबूलाल पोरवाल भी उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में बाबूलाल पोरवाल ने कहा कि 2025 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संगठन के द्वारा समाज मे जिन पांच परिवर्तनों पर बल दिया जा रहा है, उनमें परिवार में हिंदुत्व के संस्कारों के आधार पर कुटुंब प्रबोधन पर विशेष बल दिया जा रहा है। बालाजी संस्थान द्वारा आयोजित प्रति रविवार की रामधुन के माध्यम से न केवल बालकों में संस्कारों का जागरण एवं पोषण हो रहा है अपितु पारिवारिक आयोजन में रामधुन को बुलाकर कुटुंब प्रबोधन के भाव को सशक्त करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। समाज में इस प्रकार के आयोजन निश्चित ही प्रेरणा देने वाले, अनुकरणीय और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करने वाले होते हैं ।आज की रामधुन में पधारे सभी भक्तों का बांगड परिवार की ओर से बाबूलाल पोरवाल ने आभार व्यक्त किया।















