हुराबा गौसेवा संस्थान में टीन शेड लोकार्पण, हम जितना दान पुण्य करते हैं उससे कई गुना देता है ईश्वर।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। 

बड़ीसादड़ी बड़ीसादड़ी धार्मिक कार्यो में हम जितना दान पुण्य करते है हमें उसका कई गुना ईश्वरीय कृपा से पुनः प्राप्त होता है और हम सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहते है। धन्य है ऐसे संस्कारी पुत्र जिन्हें अपने माता पिता की पुण्य स्मृति में कोई सेवा का अवसर मिलता है और वे सेवा कार्यो में लाखों रुपये व्यय करके माता पिता की स्मृति को अक्षुण्ण बना देते है। उपरोक्त विचार स्वामी अनंतराम जी शास्त्री ने बुधवार को हुरा बा गौसेवा संस्थान परिसर में स्वर्गीय कमला देवी मेहता (बड़ीसादड़ी) की पुण्य स्मृति में उनके पुत्रों अमर सिंह मेहता,अशोक कुमार मेहता, अभय कुमार मेहता एवं राकेश मेहता द्वारा नवनिर्मित गौ चिकित्सालय टिन शेड लोकार्पण के अवसर पर व्यक्त किये। कार्यक्रम में पंडित हिमांशु शास्त्री द्वारा वैदिक विधि विधान से मंत्रोचार के साथ गौपूजन करके मोली बंधन खुलवा कर लोकार्पण किया गया। गौवंश को गुड़ खिलाकर विश्व कल्याण की कामना की गई। गौशाला कार्यकारिणी की ओर से मेहता परिवार के प्रतिनिधि अभय कुमार एवं स्वामी अनंतराम जी शास्त्री का शॉल, माला एवं उपरना पहनाकर अभिनंदन किया गया। स्वामी अनंतराम शास्त्री एवं आगंतुक अतिथियों ने गौसेवा परिसर की समस्त व्यवस्थाओं का अवलोकन कर गौसेवा कीआदर्श व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। इस अवसर पर गौशाला परिवार के भूरा सिंह मीणा उपाख्य हुरा बा,गणपत टांक, भंवर सिंह चुंडावत, कैलाश मीणा, शंभु सिंह चुंडावत, लाल सिंह चुंडावत, लक्ष्मीनारायण रेगर, दयाल शर्मा, सुनील जणवा, रामेश्वरम धाकड़, किशन धाकड़, योग शिक्षक रामेश्वर धाकड़, किशन रेगर, ईश्वत मेघवाल, असलम खान सहित अनेक गौसेवक उपस्थित रहे।गौसेवा परिवार की ओर से लक्ष्मी नारायण रेगर ने मेहता परिवार सहित स्वामी अनंतराम जी शास्त्री व आगंतुक अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया।