बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न की घटनाएं एक गंभीर संकट का संकेत, जागे समाज- पूज्य संत श्री अनंत राम जी महाराज।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। 

बड़ीसादड़ी श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान बड़ी सादड़ी द्वारा प्रति रविवार को आयोजित रामधुन के क्रम में 154 वी रामधुन प्रातः 6:45 बजे आनंद धाम श्री रामद्वारा चौक से प्रारंभ होकर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, डांगी गली ,भोई मोहल्ला,कानोड दरवाजा होते हुए सुदामा अरिहंत कॉलोनी पहुंची। जहां पर पूरे मोहल्लेवासियों के द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पुष्प वर्षा के साथ रामधुन का भव्य स्वागत किया गया ।रामधुन के स्वागत में मोहल्लेवासियों द्वारा कालीन बिछाई गई। सुदामा अरिहंत कॉलोनी में रामधुन के भक्तों के साथ सभी मोहल्लेवासियों ने एक साथ विजय मंत्र “श्री राम जय राम जय जय राम” का जाप किया तथा सभी ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया ।पाठ के पश्चात धर्म सभा का आयोजन किया गया। जिसे पूज्य संत श्री अनंत राम जी महाराज ने संबोधित किया। धर्म सभा में नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया, भाजपा नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता, उपखंड अधिकारी यतींद्र पोरवाल शिक्षाविद योगेंद्र जानी सहित बड़ी संख्या में नगर के प्रबुद्ध जन, व्यवसायी आदि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का मोहल्ला वासियों द्वारा ओपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। अपने उद्बोधन में संत श्री अनंत राम जी महाराज ने बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न की घटनाओं पर रोष एवं चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटनाएं पूरे भारतवर्ष के लिए एक खतरे का संकेत है। देश की सरकार और जनता को जिहादी मानसिकता को कुचलना के लिए स्वयं को हर दृष्टि से समर्थ एवं सक्षम बनाना होगा। मानवीय जीवन मूल्यो का संरक्षण हिंदू सनातन जीवन मूल्यो के संरक्षण से ही संभव है। अतः समाज को संगठित एवं जागृत अवस्था में आना ही होगा। उपखंड अधिकारी यतींद्र पोरवाल ने कहा कि बालकों में संस्कारों के जागरण के लिए रामधुन का प्रयोग अत्यंत ही प्रभावी है, उन्होंने कहा कि बालकों को मोबाइल के प्रयोग से दूर रहना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया ने भी अपने उद्बोधन मे कहा कि नगर में सामाजिक सद्भावना की दृष्टि से रामधुन अत्यंत प्रभावी तरीके से कार्य कर रही है। कॉलोनी वासियों की ओर से पारसमल मोगरा ने रामधुन में पधारे सभी भक्तों, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध जनों आदि का आभार व्यक्त किया ।बालाजी संस्थान की ओर से शानदार व्यवस्थाओं के लिए राजेंद्र विजय वर्गी ने कॉलोनी वासियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अभय कुमार गदिया ने किया।अंत मे सभी को प्रसाद वितरण किया गया