श्याम बाबा के मंदिर में सप्तम पाटोत्सव का आयोजन।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बस्सी क्षेत्र के लालावाला मोड स्थित श्याम बाबा के मंदिर में सप्तम पाटोत्सव व नानी बाई रो मायरो कथा का शुभारंभ बुधवार को ठाकुर जी महाराज राजपुरा से रवाना बैंड बाजे के साथ लालावाला श्याम बाबा के मंदिर के लिए रवाना हुए इस मौके पर महिलाओं द्वारा अपने सिर पर कलश धारण कर श्याम भक्त हाथों में बाबा का ध्वज लेकर श्याम बाबा की जय जयकार लगाते हुए नाचते गाते हुए नजर आए इस मौके पर कथा वाचक श्री कृष्ण कनुप्रिया द्वारा नानी बाई रो मायरो कथा का शुभारंभ किया गया जिसका समापन शुक्रवार को हुआ इस मौके पर श्रद्धालु नाचते गाते हुए नजर आए इस मौके पर श्याम बाबा की फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई पुजारी बलदेव शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके बाबा के प्रसाद का भोग लगाकर सप्तम पाटोत्सव का आयोजन किया इस दौरान कथा की पूर्णाहुति व विशाल भंडारा का आयोजन किया जिसमें काफी दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी पाई इस मौके पर श्याम सेवा समिति के सदस्यों द्वारा आए हुए सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया यह कार्यक्रम श्याम सेवा समिति व सभी के सहयोग से किया गया।