सच्चे मन से भगवान की भक्ति ही भक्त को भवसागर पार करा सकती है – स्वामी अनंत राम महाराज।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। 

बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र के तलावदा में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।कृष्ण जन्म के प्रसंग शुरू होते ही पांडाल में मौजूद श्रद्धालु नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजनों के साथ झूम उठे।वहीं श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी कर मक्खन मिश्री का भोग लगाकर उपस्थित श्रद्धालुओं में वितरण किया। कथावाचक स्वामी अनंत राम महाराज ने कहा कि जीवन मे जब भी भागवत नाम सुनने का अवसर प्राप्त हो, विमुख नहीं होना चाहिए।भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन क रते हुए बताया कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है तब,तब परमात्मा अवतार धारण करके धरती पर धर्म की स्थापना करते हैं। कथावाचक ने विभिन्न प्रसंगों पर सुनाई कथा कृष्ण जन्म की कथा के पूर्व भगवान राम के अवतार की लीला का वर्णन किया।उन्होंने कहा कि भगवान राम ने आदर्श स्थापित किया है।वह आज भी प्रासंगिक है। राम जन्म, ताड़का वध, राम विवाह, वनवास, रावण वध,सहित राम राज्य विषय पर सुंदर व्याख्यान दिए। उन्होंने कहा कि द्वापर में जब कंस के अत्याचार बढ़े,तो श्री कृष्ण ने अवतार लेकर लोगों को मुक्ति दिलाई। शुक्रवार को महाराज ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा, रुक्मणी विवाह चरित्र व कंश वध का जीवंत चित्रण कर हजारों भक्तों को भक्ति के रस में रंग दिया। महाराज ने गुरु का महत्व बताते हुए कहा कि गुरु के बिना जीवन अधूरा है। सच्चे गुरु के आदर्शों पर चल कर हमारा जीवन सफल हो जाता है। कथा के दौरान भजनों पर महिलाओं व पुरुषों ने भक्ति के रस में खूब नृत्य किया। महाराज ने कहा कि संसार सागर से पार जाने के लिए हमें रामनाम रुपी धन कमाना होगा,क्योंकि मृत्यु के बाद भगवान के दरबार में वहां कागज के नोट नहीं चलते।भगवान के दरबार में तो पुण्यकर्मों के रुपये चलते है।भक्त को इस जीवन में सतकर्मों से पुण्यरुपी धन कमाना चाहिए।सच्चे मन से भगवान की भक्ति ही भक्त को भवसागर पार करा सकती है।