रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ीसादड़ी श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान बड़ी सादड़ी द्वारा प्रत्येक रविवार को रामधुन के क्रम में 155 वी रामधुन प्रातः 7:00 बजे आनंद धाम श्री रामद्वारा चौक से प्रारंभ होकर डांगी बावजी ,जैन उपासना स्थल ,आजादपुरा, श्री राम मंदिर ,श्री चारभुजा जी मंदिर होते हुए चांदे सी माता मंदिर व गणेश जी के मंदिर के पास स्थित श्याम लाल मोची (कृष्णा फल सेंटर )के निजी आवास पर पहुंची ।सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के पश्चात गणपति जी महाराज की आरती की गई।
आरती के पश्चात आयोजित धर्म सभा को संबोधित करते हुए पूज्य संत श्री अनंत राम जी महाराज ने कहा की हिंदू समाज के संगठन के लिए समाज में समरसता व सद्भावना के भाव का जागरण अनिवार्य है। प्रति रविवार को आयोजित रामधुन इसी दिशा में सफलतापूर्वक कार्य कर रही है। बालाजी संस्थान की और से जानकारी देते हुए रामधुन के संयोजक प्रवीण सोनी ने बताया की सामाजिक समरसता व सद्भावना की दिशा में आगे बढ़ते हुए रामधुन बड़ी सादड़ी नगर के प्रत्येक जाति समाज के मंदिर पर जा चुकी है एवं अब आगे बढते हुए बिना किसी भेदभाव के रामधुन निजीआग्रह पर निजी आवास पर भी जा रही है ।संत श्री अनंत राम जी महाराज का आयोजक मोची परिवार के द्वारा साफा पहनाकर,शाल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया। बालाजी संस्थान की ओर से आयोजक मोची परिवार का ओपरणा ओढ़ाकर अभिवादन किया गया तथा आभार व्यक्त किया गया। अंत में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।















