वीर बालाजी मंदिर में विशाल सामूहिक अन्नकूट महोत्सव छप्पन भोग श्रृंगार व भजन संध्या का आयोजन हुआ।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 

बस्सी क्षेत्र के बांसखोह कस्बा स्थित नई नाथ धाम में श्री विचित्र वीर बालाजी मंदिर में पुजारी शिवकुमार मोनू महाराज द्वारा फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई इस मौके पर विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके छप्पन भोग व अन्नकूट प्रसादी का भोग लगाया गया इस दौरान सुंदरकांड पाठ, व आए हुए कलाकारों द्वारा रंगारंग भजनों का कार्यक्रम किया गया व दोपहर 2 बजे से अन्नकूट प्रसादी शुरू हुई जो कि देर शाम तक चली इस मौके पर काफी दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने अन्नकूट की पंगत प्रसादी पाई यह कार्यक्रम श्री राम अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र एवं संत सेवा ट्रस्ट श्री राम चरित्र मानस अखंड रामायण महायज्ञ संरक्षक समिति श्री विचित्र वीर बालाजी सरकार मंदिर श्री नईनाथ धाम बांसखोह के तत्वाधान में मंदिर के संरक्षक वीर दास जी महाराज व युवाचार्य शिवकुमार दास जी महाराज मोनू श्री विचित्र बालाजी मंदिर श्री नईनाथ धाम बांसखोह , राजेश महंत, भवानी स्वामी अन्य भक्तों ने यह जानकारी दी यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से किया गया