रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बस्सी चक स्थित बलराम आश्रम में श्री बलराम दास जी महाराज लोद्रा वाले के 114 वे जन्मोत्सव पर भव्य संगीतमयआयोजन नानी बाई रो मायरो कथा रस महोत्सव का शुभारंभ
15दिसंबर को हुआ इसका समापन 17 दिसंबर 2024 को हुआ यह नानी बाई रो मायरो के कथा के यजमान रामनारायण नाटाणी के सानिध्य में किया गया इस मौके पर कथावाचक कथा व्यास श्रद्धेय महाराज श्री आशीष जी व्यास शास्त्री द्वारा किया नानी बाई रो मायरो के साथ कथा का समापन किया इस मौके पर बैनाडा धाम सिद्धपीठ श्री श्री 1008श्री रामदयाल दास महाराज, प्रहलाद दास महाराज बलराम गौशाला,, श्री श्री 108 श्री सूरज दास महाराज, श्री श्री 1008 श्री परमेश्वर दास महाराज मुनि महाराज, राम जानकी मंदिर नईनाथ धाम बांसखोह,अन्य काफी संख्या में संत व हजारों श्रद्धालु मौजूद थे इस मौके पर श्रद्धालु कथा के साथ भजनों का आनंद लेते हुए नाचते गाते हुए नजर आए इस मौके पर पूर्व प्रधान गणेश नारायण शर्मा,पूर्व जिला पार्षद बेनीप्रसाद कटारिया, कैलाश चंद्र खूंटेटा, कुंजबिहारी ताम्बी, दामोदर दास डंगायच,कालूराम मीणा अन्य मौजूद थे इस मौके पर रामनारायण नाटाणी व इनका परिवार के द्वारा आए हुए सभी संत महात्मा का माला व शॉल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया इसी के साथ ही कार्यक्रम के समापन के बाद श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी पाई इस मौके पर काफी उत्साह दिखाई दिया















