निराश्रित गोवंश के लिए सुंदर पहल। श्री ग्वाल गोपाल गोशाला जमलावदा मे।

संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। 

छोटीसादड़ी, रविवार को दिन में एक बजे राष्ट्रीय गौसेवा संघ के राष्ट्रीय गौकथा प्रवक्ता एवं प्रचारक दशरथानंद सरस्वती के साथ गो प्रसादम् परिवार द्वारा निराश्रित बिमार गोवंश के लिए नवीन कंबल की सेवा की जाएगी उसके बाद मध्यप्रदेश की श्री गोपाल गोशाला लेवड़ा जाकर वहां निराश्रित बिमार गोवंश के लिए कंबल सेवा की जाएगी।गो प्रसादम् परिवार द्वारा निराश्रित गोवंश के लिए अलग-अलग प्रकल्प दशरथानंद सरस्वती के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे हैं जिसमें हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों पर, जन्म दिन, वैवाहिक वर्षगांठ पर, अपने प्रियजनों की पुण्यतिथि पर तथा प्रत्येक एकादशी को अलग अलग गोशालाओं में जाकर हरे घास गुड़ लापसी प्रसाद द्वारा सेवा की जाती है। दशरथानंद सरस्वती गोशालाओं में श्रीमद्भागवत कथा, श्री शिवमहापुराण कथा श्रीमद् देवी भागवत कथा श्री गोकथा आदि के माध्यम से कथा भी करते हैं जिसके माध्यम से भेंट दक्षिणा भी गोशाला में हीं समर्पित कर देते हैं। इन्होंने गोशाला में भात भरने का प्रकल्प भी शुरू किया है।इनका कहना है कि शास्त्रों में ब्राह्मण और गाय का एक गोत्र बताया है तो गाय विश्व की माता तो है हीं लेकिन ब्राह्मण के लिए माता के साथ साथ स्वगोत्रिय होने से बहन भी है और बहन के लिए किए गए कार्य की भेंट दक्षिणा कैसे ली जा सकती है।यह बात आज के सभी कथाकार और ब्राह्मण भी समझ जाए तो गोवंश रोड़ पर भटकता नहीं दिखाई देगा। इस प्रकार की गो सेवा में हर वर्ग के हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए और गोवंश का सानिध्य प्राप्त कर इनका माहात्म्य समझना चाहिए।