रिपोर्टर बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। 
छोटी सादड़ी – समीपस्थ ग्राम जमलावदा स्थित श्री ग्वाल गोपाल गोशाला में गो प्रसादम् परिवार द्वारा निराश्रित बिमार गोवंश के लिए सर्दी से बचाव के लिए गर्म कंबल भेंट किए गए। इस अवसर पर गो प्रसादम् परिवार के मार्ग दर्शक एवं राष्ट्रीय गौसेवा संघ भारत के राष्ट्रीय गौकथा प्रवक्ता एवं प्रचारक दशरथानंद सरस्वती सहित पं. परशराम शर्मा पं. भागीरथ शर्मा पं.दिनेश ग्लास वाले पं. दिनेश शर्मा फुलचंद धाकड़ सहित अन्य गोभक्त उपस्थित रहे। इस अवसर पर गो माहात्म्य पर प्रकाश डालते हुए दशरथानंद सरस्वती ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने साक्षात गो वत्स बनने के लिए हीं ब्रह्मा जी को मोहित कर ग्वाल बाल और गो वत्सों का अपहरण करवाया। और जो गोपियां है उन्होंने कभी किसी विद्यालय का दर्शन नहीं किया उनके पास देवगुरु बृहस्पति जी के शिष्य उद्धव जी आकर चेले बने यह गो महिमा है। गो रक्षार्थ आए हुए सभी अतिथियों का श्री ग्वाल गोपाल गोशाला जमलावदा समिति की ओर से पुष्कर शर्मा व्यवस्थापक और श्याम सुंदर पाटीदार ने स्वागत किया और आभार जताते हुए कहा कि गो प्रसादम् परिवार की पहल से समाज में गोवंश के प्रति जागरूकता आएगी।















