रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ीसादड़ी/के निकटवर्ती हुराबा गौशाला में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ मंगलवार को हुरा बा गौशाला में हुआ।
प्रातः 10 बजे चारभुजा मन्दिर एवं हनुमान मंदिर चेनपुरिया से 101 कलश से कलश यात्रा प्रारंभ होकर ढोल व डीजे की धुन पर थिरकते हुए कथा वाचक अनंतराम जी शास्त्री के मार्ग दर्शन में कथा पांडाल तक पहुँची।
गौशाला में तोप चलाकर कलश यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया गया। गौमाता को गुड़ ख़िलाकर पूजा अर्चना की गई। व्यासपीठ पर गौशाला प्रबंधन की ओर से अनंतराम जी शास्त्री का पद प्रक्षालन कर मेवाड़ी पाग धारण करवा कर पंडित शुभम शुक्ला व जगदीश जोशी द्वारा वैदिक विधि विधान से स्वागत अभिनंदन किया गया। प्रथम दिवस की कथा में श्रीमद्भागवत का महात्म्य वर्णन करते हुए अनंतराम जी शास्त्री ने बताया कि यह कथा मोक्ष दायिनी है। इसकी महिमा अनन्त और फल कल्याणकारी है। कथा कार्यक्रम में मॉडल स्कूल बड़ीसादड़ी के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अल्पबचत के रूप में संग्रहित राशि 3000 रु गौशाला में भेंट किये।पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान की ओर अनंतराम जी शास्त्री के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शाल ओढ़ाकर व्यासपीठ पर अभिनंदन किया गया। कथा के अंत में आरती करके राम सिंह राठौड़ की ओर से प्रसाद वितरण किया गया।















