रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ीसादड़ी निकटवर्ती हुरा बा गौसेवा संस्थान में श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस की कथा में आत्मदेव ब्राह्मण की कथा,24 अवतारों की कथा,नारद जी के पूर्व जन्म की कथा
आदि का विस्तार से वर्णन करते हुए अनंतराम जी शास्त्री ने बताया कि सांसारिक आसक्तियां ही सारे दुखों का मूल कारण है इसलिए आनंद के साथ जीना है तो मोहमाया से दूर रहकर ईश्वर भक्ति में मन लगाना चाहिए। पितृ दोष आदि गृह नक्षत्र की पीड़ा दूर करने के लिए गौसेवा करनी चाहिए। राजा दिलीप ने भी गौसेवा कर अपना जीवन धन्य किया। जो इस संसार में त्याग करना जानता है वही सुखी रह सकता है।इसलिए मोह माया से आसक्ति छोड़कर आनंद का जीवन जीना चाहिये। कथा प्रारम्भ से पूर्व व्यासपीठ पर हुरा बा गौशाला कार्यकारिणी व आयोजकों की ओर से स्वामी अनंतराम जी शास्त्री का माल्यार्पण कर मेवाड़ी साफा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।बुधवार की कथा के मुख्य यजमान रामेश्वर धाकड़ बम्बोरा एवं शंभु सिंह प्यार जी का खेड़ा थे। कथा कार्यक्रम में चेनपुरिया, बम्बोरा, जलोदा, करजू, बम्बोरी, साटोला मानपुरा जागीर, फतह सिंह जी का खेड़ा, बड़ीसादड़ी, उदयपुर सहित अनेक गाँवो के श्रद्धालु उपस्थित रहे। तेज सर्दी के बावजूद पांडाल में श्रद्धालुओं की भव्य उपस्थिति आश्चर्यजनक रही। कथा कार्यक्रम के अंत में आरती कर राकेश कुमार,नरेश कुमार दशोरिया सरोज बीज भंडार बड़ीसादड़ीकी ओर से प्रसाद वितरण किया गया।















