हिंदू धर्म की रक्षा के लिए गुरुओ व गुरु पुत्रों का बलिदान सदैव प्रेरित करता रहेगा- पूज्य संत श्री अनंत राम जी महाराज।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। 

बड़ीसादड़ी श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान बड़ी सादडी द्वारा प्रत्येक रविवार को रामधुन के क्रम में 158 वी रामधुन प्रातः 7:00 बजे आनंद धाम श्री राम द्वारा चौक से प्रारंभ होकर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री चारभुजा जी मंदिर, पिपली वाले बालाजी मंदिर ,बाबा रामदेव मंदिर होते हुए तैलिक साहू समाज के नोहरी में पहुंची। जहां पर रामधुन का संपूर्ण समाज एवं मोहल्लेवासियों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। आज की रामधुन का आयोजन भगवान जी नैनवा द्वारा अपने पिता गेंदालाल जी व माताजी हमेरी बाई नैनवा की स्मृति में किया गया। साहू समाज के नोहरे में विजय मंत्र श्री राम जय राम जय जय राम के जाप के पश्चात सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। हनुमान चालीसा के पाठ के पश्चात धर्मसभा का आयोजन किया गया जिसे पूज्य संत श्री अनंत राम जी महाराज ने संबोधित किया। अनंत राम जी महाराज का नैनवा परिवार के द्वारा साफा पहनाकर ,श्रीफल भेंटकर एवं शाल ओढ़ाकर अभिवादन किया गया। धर्म सभा को संबोधित करते हुए अनंत राम जी महाराज ने कहा कि दिसंबर माह का यह अंतिम सप्ताह गुरुओं एवं गुरु पुत्रों के बलिदान की याद दिलाता है। हिंदू धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह जी ने स्वयं का एवं अपने पुत्रों सहित पूरे परिवार का बलिदान हिंदू धर्म की रक्षा के लिए किया था। गुरुओ की यह बलिदानी परंपरा सदैव समाज को प्रेरित करती रहेगी। हम सभी को अपने परिवार में बालकों को गुरुपुत्रों के बलिदान की कहानियाँ सुनानी चाहिए ताकि हमारी भावी पीढ़ी को यह ज्ञात हो सके की हिंदू धर्म की रक्षा के लिए कितने संघर्ष और बलिदानों हुए हैं। धर्म सभा के पश्चात आज के विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। कड़कड़ाती ठंड मे भी रामधुन के प्रति उत्साह मे कमी नहीं हुई है। प्रातः काल बड़ी संख्या में छोटे बालक, बालिकाए, मातृशक्ति पुरुष, युवा रामधुन में उपस्थित हो रहे हैं। अंत में रामधुन में पधारे सभी भक्तों का गोपाल सोनावा ने आभार व्यक्त किया।