अपनी आय का कुछ अंश नित्य गौसेवा में या जीव दया के निमित्त अवश्य निकालना चाहिये।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।

बड़ीसादड़ी करजू/के निकटवर्ती धोबियों का खेड़ा के स्थित हुरा बा गौसेवा संस्थान परिसर में सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिवस की कथा में स्वामी अनंतराम शास्त्री ने सेवन्तक मणि की कथा ,श्री कृष्ण के 16108 विवाह की कथा (8पटरानियों रुक्मणि जाम्बवती सत्यभामा, कालिंदी, मित्रवृन्दा सत्या,भद्रा, लक्ष्मणा) का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि ईश्वर स्मरण किसी भी उम्र में किया जा सकता है उसके लिए वृद्धावस्था जरूरी नहीं होती है लेकिन कई लोग जवानी में ईश्वर भक्ति में मन नहीं लगाते है उनको बुढ़ापे में परेशानियां पीछा करती है तब भगवान याद आते है।यदि कम उम्र से ही भगवत भक्ति में मन लगाया जाए तो वृद्धावस्था आराम से कटने की पूरी व्यवस्था भगवान करते है।श्रीकृष्ण सुदामा मित्रता का वर्णन करते हुए बताया कि उनके जैसी मित्रता वर्तमान समय में अति दुर्लभ है। हमें अपनी आय का कुछ अंश नित्य गौसेवा में या जीव दया के निमित्त अवश्य निकालना चाहिये।कथा प्रसंग अनुसार श्रीकृष्ण रुकमणी विवाह एवं श्रीकृष्ण सुदामा मिलन की झांकी सजाई गई। कथा कार्यक्रम में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए शंभु सिंह सोलंकी प्यार जी का खेड़ा रामेश्वर धाकड़ बम्बोरा राम सिंह मीणा चेन पुरिया,मांगी लाल लोहार बोहेडा एवं गौसेवा में विशिष्ट योगदान के लिए लक्ष्मीनारायण रेगर,कमलेश टांक,कृष्णा टांक,दिनेश रावत, कैलाश रावत,किशन रेगर,लाल सिंह रावत,नारायण जणवा,भगवती मीणा आदि का व्यासपीठ से उपहरना एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।कथा कार्यक्रम में महेंद्र सिंह आकोला गढ़,पस प्रधान नंद लाल मेनारिया, पूर्व प्रधान शंकर सिंह मीणा ,पारसोली सरपंच, उपप्रधान रामचंद्र शर्मा,पूर्व उप प्रधान शंभु लाल मेनारिया, उमेश शर्मा, प्रकाश डांगी,वंदना मेहता भीलवाड़ा सहित अनेक गणमान्य श्रद्धालुओं ने व्यासपीठ पर स्वामी अनंतराम शास्त्री का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।टेंट एवं साउंड सिस्टम की सेवाओं के लिए दीपक धाकड़ भजन गायक भेरू लाल भाट, उमेश जारोला का सम्मान किया गया।तेज सर्दी के बावजूद दूरस्थ क्षेत्र में आयोजित कथा पांडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया इससे सेकंडों श्रद्धालुओं को पांडाल में जगह नहीं मिल पाई।सोमवार प्रातः शुभ मुहूर्त में कथा प्रारम्भ से पूर्व पंडित शुभम शुक्ला एवं जगदीश जोशी ने वैदिक विधि विधान से समस्त देवी देवताओं का पूजन कराकर यज्ञ हवन कराया।हवन पूजन के यजमान राम सिंह राठौड़,देवेंद्र व्यास, ऊंकार सिंह मीणा,गणेश टांक,भेरू लाल टांक,जसवंत सिंह राठौड़,सुरेश धाकड़, ओमप्रकाश जणवा एवं राजू धाकड़ थे। कथा कार्यक्रम के अंत में भागवत पोथी की आरती कर राहुल माली,दिनेश माली की और से अमरूद का प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन का दायित्व ओमप्रकाश जणवा ने निभाया।सोमवार को कथा विश्राम पश्चात चेन पुरिया ग्रामवासियों की ओर से महा प्रसादी का आयोजन किया गया।