रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बस्सी क्षेत्र के आगरा रोड जामडोली स्थित नंदन विहार कालोनी में कालोनीवासियों द्वारा मंदिर में फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई इस मौके पर पंडितों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती की गई इसके बाद नववर्ष की पूर्व संध्या पर भक्तगणों द्वारा सुंदरकांड पाठ व आए हुए कलाकारों के द्वारा रंगारंग भजनों का कार्यक्रम किया गया इसी के साथ ही मध्य रात्रि को प्रसादी वितरण कार्यक्रम किया गया यह जानकारी पारीक, राकेश, केपी सैनी, कमलेश, राजेश, मोहित, गिर्राज, सोनी, विनोद, द्रोपदी सैन, सोनू,बबीता, व समस्त कालोनीवासियों ने दी।















