श्रीमद्भागवत कथा समापन 11 जोड़ो ने हवन कुंड में दी आहुतियां भक्तों में बांटा प्रसाद।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। 

बड़ी सादड़ी नगर के गोपाल आश्रम में स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज के सानिध्य में आयोजित संगीतमय सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान कथा का 11 जोड़ों के साथ हवन पूर्णाहुति के साथ और महाप्रसादी के साथ बुधवार को भव्य समापन किया गया। भागवत कथा के अंतिम दिन श्री श्रीकृपा व्यास द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का समापन करते हुए कृष्ण रुक्मणी विवाह के साथ कई कथाओं का भक्तों को श्रवण कराया। कथा समापन के दौरान कथावाचक श्रीकृपा व्यास ने भक्तों को भागवत को अपने जीवन में उतारने की बात कही। जिससे सभी लोग धर्म की ओर अग्रसर हो। कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र के माध्यम से भक्तों के सामने दोस्ती की मिसाल पेश की और समाज में समानता का संदेश दिया। साथ ही भक्तों को बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का 7 दिनों तक सेवन करने से जीवन का उद्धार हो जाता है। वही इसे कराने वाले भी पुण्य के भागी होते हैं। सच्चा मित्र वही है जो अपने मित्र की विपत्ति में साथ दें, उसे अपने से नीचे रखने के बजाय समकक्ष बनाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि मित्रता का अर्थ स्वार्थ नहीं बल्कि सहयोग और समर्पण होना चाहिए। इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन श्रीकृपा व्यास द्वारा भगवान कृष्ण की सर्वोपरि लीला श्री रासलीला, मथुरा गमन, दृष्ट कंस राजा के अत्याचार से मुक्ति के लिए कंस वध, कुब्जा उद्धार, शिशुपाल वध, रुक्मणी विवाह, सुदामा चरित्र, राजा परीक्षित की मृत्यु का वर्णन कर लोगों को भक्ति रस में डुबो दिया। इस दौरान कथा में भजन गायन ने उपस्थित लोगों को भक्ति ताल व धुन पर नृत्य करने के लिए विवश कर दिया। कथा के अंतिम दिन सलूंबर विधायक शांता देवी मीणा भी कथा श्रवण करने पहुंची और स्वामी सुदर्शन आचार्य महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुंदर समाज के निर्माण के लिए युवाओं को किया प्रेरित श्री श्रीकृपा व्यास द्वारा विगत 7 दिनों तक भगवान कृष्ण के वात्सल्य प्रेम, असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। सभी भक्तों को जीवन में कभी नशा नहीं करने का संदेश दे कर नशामुक्ति का संकल्प दिलाया। सभी भक्तों ने प्रतिदिन दो मिनट राम के नाम को लेने की शास्त्री महाराज को गुरुदक्षिणा दी। विशाल महा प्रसादी का हुआ आयोजन। इस दौरान भागवत कथा में कथा के मुख्य यजमान के रूप में नरेंद्र सिंह राणावत,गजेंद्र सिंह झाला,प्रकाश टेलर, भगवत सिंह झाला,राजेश टेलर,महेंद्र प्रताप सिंह सारंगदेवोत सहित आसपास के गांव के अलावा दूर दराज से भी काफी संख्या में महिला पुरुष भक्तों ने इस कथा का आनंद उठाया। 7 दिनों तक इस कथा में पूरा वातावरण भक्ति में रहा। नगर के सर्वसमाज के पंचों ने हवन में आहुति दी। कथा की समाप्ति पर विशाल महाप्रसादी का आयोजन किया गया।कथा समाप्ति पर उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा श्रीमद् भागवत पुराण की पूजा अर्चना की गई।