हुरा बा जीवन किसी संत महात्मा से कम नहीं।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। 

बड़ीसादड़ी करजू के निकटवर्ती धोबियों का खेड़ा के स्थित हुरा बा का जीवन किसी संत महात्मा से कम नहीं क्योंकि इन्होंने से संत की तरह अपना सर्वस्व न्योछावर करके गौपालन में ही अपना जीवन समर्पित किया है।अभावग्रस्त जीवन में भी इन्होंने कभी अपने आपको दुःखी महसूस नहीं करके प्रभु की सच्ची सेवा के लिए गौपालन का मार्ग अपनाया इसलिए इनका जीवन प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय है।हुरा बा ने अपने कर्मफल से सामान्य पहाड़ी को एक तीर्थ बना दिया है जहां गत 30 वर्षों से अनवरत गौसेवा हो रही है। इसलिए यहाँ आते ही सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है।* उपरोक्त उद्गार मेवाड़राजवंश के परम्परागत कथा वाचक परिवार से मृदुल वक्ता श्री श्रीकृपा व्यास ने बुधवार को हुरा बा गौशाला में उपस्थित जन समूह के सामने व्यक्त किये। गौशाला प्रबंधन की ओर से प्रिया जणवा ने श्रीकृपा व्यास का शाल एवं उपरना ओढ़ाकर स्वागत अभिनन्दन किया।श्रीकृपा व्यास ने गौवंश का पूजन कर के गुड़ खिलाया एवं सम्पूर्ण गौशाला में निर्माण कार्य सहित समस्त व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए श्रेष्ठतम गौसेवा के लिए गौशाला प्रबंधन की बहुत मुक्त कंठ से प्रशंसा की। श्रीकृपा दीदी ने गत सात दिवस तक गोपाल सत्संग आश्रम बड़ीसादड़ी में श्रीमद्भागवत कथा वाचन किया इस दौरान स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज की प्रेरणा से आदर्श गौशाला का अवलोकन करने का आग्रह स्वीकार करते हुए यह कार्यक्रम बनाया। ओमप्रकाश जणवा ने दीदी के आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए गौशाला स्थापना से अद्यतन विकास की जानकारी दी।कार्यक्रम में गौपालक हुरा बा, विनोद टांक (उदपुरालक्ष्मीनारायण रेगर,गोपाल सुथार,रामेश्वर धाकड़ (बम्बोरा दिनेश रावत,कमलेश टांक,अधिवक्ता गजेंद्र सिंह झाला,महावीर मुणेत (बीटू) नारायण जणवा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।