रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
दौसा। शहर की मारुति कॉलोनी स्थित श्री पुष्पेश्वर महादेव मन्दिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शनिवार को कथा व्यास पंडित परमानन्द शास्त्री ने कहा कि मनुष्य से गलती हो जाना बड़ी बात नहीं, लेकिन ऐसा होने पर समय रहते सुधार और प्रायश्चित जरूरी है। ऐसा नहीं हुआ तो गलती पाप की श्रेणी में आ जाती है। कथा व्यास ने पांडवों के जीवन में होने वाली श्रीकृष्ण की कृपा को बड़े ही सुंदर ढंग से दर्शाया।
कहा कि परीक्षित कलियुग के प्रभाव के कारण ऋषि से श्रापित हो जाते हैं। उसी के पश्चाताप में वह शुकदेव जी के पास जाते हैं। भक्ति एक ऐसा उत्तम निवेश है, जो जीवन में परेशानियों का उत्तम समाधान देती है। भागवत के श्रोता के अंदर जिज्ञासा और श्रद्धा होनी चाहिए। परमात्मा दिखाई नहीं देता है वह हर किसी में बसता है। कथा के दौरान महिलाओं नें भजनों पर जमकर नृत्य किया। दानदाताओं द्वारा कथा में सहयोग हेतु बढ़चढ़कर दान किया। इस दौरान अध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी, संगठन मंत्री बृजकिशोर तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष राधागोविन्द शर्मा, द्वारका प्रसाद माहेश्वरा, मूलचन्द सैनी, बाबूलाल गुप्ता, महेश गर्ग, मोहनलाल पीलवा, बाबूलाल सैनी, श्याम सुन्दर शास्त्री, चंद्रप्रकाश तिवाड़ी, भीमसिंह गुर्जर, मोहनलाल सैनी, सीताराम सैनी, सतीश गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, विष्णु खत्री, रूपकिशोर तिवाड़ी, मातादीन कौशिक, मोहनलाल सैनी आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह जानकारी समिति के मिडिया प्रभारी कवि कृष्ण कुमार सैनी ने दी।















