रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
दौसा। शहर की मारुति कॉलोनी स्थित श्री पुष्पेश्वर महादेव मन्दिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन पंडित परमानन्द शास्त्री ने रुक्मिणी विवाह का वर्णन करते हुऐ कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सभी राजाओं को हराकर विदर्भ की राजकुमारी रुक्मिणी को द्वारका में लाकर उनका विधिपूर्वक पाणिग्रहण किया। इस अवसर पर आकर्षक वेश-भूषा में श्रीकृष्ण व रुक्मिणी विवाह की झांकी प्रस्तुत कर विवाह संस्कार की रस्मों को पूरा किया गया। कथा के मुख्य यजमान कल्याण सहाय सैनी ने बताया कि इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा बढ़चढ़ कर कन्यादान भी किया। श्री पुष्पेश्वर महादेव सेवा समिति की तरफ सुकन्या योजना में निःशुल्क खाता खुलवाकर रिद्धि शर्मा, अविका शर्मा, तेजस्विनी तिवाड़ी को पासबुक भेंट की गयी। मिडिया प्रभारी कवि कृष्ण कुमार सैनी ने जानकारी दी कि इस दौरान संरक्षक मूलचन्द सैनी, अध्यक्ष कन्हैया लाल सैनी, संगठन मंत्री बृजकिशोर तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष राधागोविन्द शर्मा, मूलचंद सैनी मास्टर, मुकेश शास्त्री, कन्हैया लाल सैनी जीरोता वाले, रघुवीर सैनी, रमेश खत्री, रुपकिशोर तिवाड़ी, विष्णु खत्री, मोहनलाल बिजली वाले, बाबूलाल गुप्ता, रामकरण शर्मा, राधामोहन गुप्ता, निर्मल सैनी, चंद्रप्रकाश तिवाड़ी, सतीश गुप्ता, लल्लू सैनी, सत्यनारायण शर्मा, बाबूलाल सैनी, संतोष सैनी, देवानंद आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।















