160 वी रामधुन का पोरवाल परिवार के द्वारा स्वागत।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। 

बड़ीसादड़ी श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान द्वारा प्रति रविवार को रामधुन के क्रम में 160 वी रामधुन प्रातः 6:45 बजे आनंद धाम श्री रामद्वारा चौक से प्रारंभ होकर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ,श्री चारभुजा जी मंदिर ,बाबा रामदेव जी मंदिर ,सोनी समाज चारभुजा जी मंदिर होते हुए रामचंद्र जी पोरवाल के निजी आवास पर पहुंची। जहां पर रामधुन का संपूर्ण पोरवाल परिवार ,माहेश्वरी समाज एवं मोहल्ले वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पोरवाल परिवार के द्वारा स्वर्गीय जमनालाल जी पोरवाल की पुण्य स्मृति एवं रामचंद्र जी पोरवाल की 60 वी शादी की सालगिरह में रामधुन का आयोजन किया गया ।पोरवाल परिवार के यहां पहुंचने पर सभी उपस्थित भक्त जनों ने सामूहिक रूप से विजय मंत्र श्री राम जय राम जय जय राम एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा भगवान की आरती की गई। पाठ व आरती के पश्चात धर्म सभा का आयोजन किया गया। इसमें आज के विजेता बालकों को ललित आयरन स्टोर की ओर से उपहार वितरित किए गए ।धर्म सभा में अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर कारसेवको के शौर्य और बलिदान का स्मरण किया गया ।सभा में उपस्थित कारसेवक एवं वरिष्ठ पत्रकार अरुण कंठालिया का उपहरना पहनाकर एवं माला पहनाकर रामचंद्र पोरवाल ने स्वागत किया तथा रामधुन मे प्रसाद के लिए 500₹ का सहयोग दिया।कार्यक्रम का संचालन ऋषि लव मुणोत ने किया। धर्म सभा में उपस्थित सभी भक्त जनो एवं शानदार आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए बालाजी संस्थान की ओर से प्रवीण सोनी ने संपूर्ण पोरवाल परिवार का आभार व्यक्त किया ।अंत में उपस्थित सभी भक्तजनों को प्रसाद का वितरण किया गया