रिपोर्टर रामसिंह रावत रघुनाथपुरा।
बड़ीसादड़ी नगर की ओम शांति गौशाला में दान पुण्य के महापर्व मकर संक्रांति को गौमाता की भव्य आरती और छप्पन भोग लगा कर मनाया जा रहा है जिसमें नगर के सभी धर्म के लोगों के सहयोग से छप्पन भोग की सामग्री एकत्रित कि जा रही है साथ 2 क्वींटल लापसी का भी प्रातः 11 बजे ओम शांति गौशाला में भोग लगाया जाएगा गौ रक्षक सेवा समिति बोहेडा द्वारा भी गौशाला में आयुर्वेदिक लड्डू का निर्माण कर गौशाला में व नगर में विचरण कर रही गौमाता को भी भोग लगाया जाएगा।















