न्यू भारद्वाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12 के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता जयपुर। बांसखोह कस्बा स्थित न्यू भारद्वाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को कक्षा 12 के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया इस मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ आए हुए मुख्य अतिथि सीताराम शर्मा, कैलाश पटेल, ब्लाक शिक्षा समिति अध्यक्ष छोटूलाल मीना ,विशिष्ट अतिथि एसवी पब्लिक स्कूल के संस्था प्रधान राजेन्द्र शर्मा , स्पार्कल एकेडमी स्कूल के संस्था प्रधान जे पी पारासर, व विद्यालय के संस्था प्रधान सियाराम भारद्वाज ,द्वारा मां सरस्वती का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस मौके पर विद्यालय के बालक बालिकाओं द्वारा आए हुए अतिथियों का सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से स्वागत सम्मान किया इस मौके पर विद्यालय के संस्था प्रधान सियाराम भारद्वाज द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया इस दौरान संस्था प्रधान सियाराम भारद्वाज व आए हुए अतिथियों द्वारा भी कक्षा 12के छात्र छात्राओं को पढ़ाई के बारे में जानकारी दी और कहा कि पढ़ाई करने से आपका परीक्षा परिणाम भी अच्छा रहेगा और बस्सी क्षेत्र का नाम रोशन होगा और विद्यालय का नाम भी रोशन होगा इस दौरान छोटे छोटे बालक बालिकाओं द्वारा भी कई तरह की प्रस्तुति दी इस दौरान विद्यालय के कक्षा 11 के छात्र छात्राओं की ओर से सभी छात्र छात्राओं के लिए व समस्त स्टाफ के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई इस दौरान कक्षा 12 के छात्र छात्राओं का माला पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया इस मौके पर विद्यालय स्टाफ हनुमान सैनी ,सीताराम सैनी ,महेश शर्मा, आलोक परेवा ,बाबूलाल मीना, भुवनेश्वर शर्मा ,राधेश्याम महावर, शंकरलाल मीना, राजेंद्र मीना ,मधु शर्मा ,सुनीता जांगिड़, समस्त स्टाफ मौजूद थे इस दौरान कक्षा 12 के छात्र छात्राओं द्वारा विद्यालय के समस्त स्टाफ का माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

लाइक शेयर और सब्सक्राइब करें ताकि हर खबर आप तक पहेले पहुंचती रहे