ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, युवाओं में दिखा जोश।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। बस्सी क्षेत्र के गुढ़ा फालियावास में ब्लाक स्तरीय खेलकूद का आयोजन नेहरू युवा केंद्र जयपुर (युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार ) के तत्वाधान में किया गया इस दौरान ब्लॉक कोर्डिनेटर दिनेश चंद्र सैनी ने बताया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश मीणा घनश्याम शर्मा और जगदीश शर्मा रहे| ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी, , 100 मीटर दौड़ एवं 200 मीटर दौड़ व लंबी कूद का आयोजन किया गया| जिसमें कबड्डी में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल राजपुरा उस्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया| 100 मीटर दौड़ में अनीश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय में विश्राम गुर्जर ,एवं 200 मीटर दौड़ में अभिषेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया| ,लंबी कूद में अनीश गुर्जर ने प्रथम स्थान हासिल किया और द्वितीय स्थान विश्राम गुर्जर ने हासिल किया विशिष्ट अतिथि राजकुमार शर्मा ब्लॉक कोर्डिनेटर बस्सी व मुख्यअतिथियों ने विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया वही किशनपुरा कचोलिया युवा मंडल के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए खेल में कोई भी छोटा बड़ा नहीं होता है ब्लॉक के हर एक खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्तर तक क्षेत्र व अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकते हैं कार्यक्रम में बस्सी ब्लॉक के अलग-अलग गांव के युवा मंडल के सदस्य उपस्थित रहे ।