श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर में चतुर्थ प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 

बस्सी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत तूंगा के अंतर्गत श्याम आई हॉस्पिटल कोटखावदा रोड पर श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर में फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई इस मौके पर पुजारी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके पोसबड़े प्रसादी का भोग लगाया गया इस मौके पर काफी दूर दराज से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पौष बड़ा की पंगत प्रसादी पाई यह कार्यक्रम राधेश्याम शर्मा कालवानिया अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा तूंगा द्वारा किया गया इस मौके पर आए हुए कलाकारों द्वारा रंगारंग भजनों का कार्यक्रम किया गया इस दौरान आए हुए सभी अतिथियों का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे