स्पार्कल एकेडमी स्कूल में संगीतमय सुंदरकांड पाठ व पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन 

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। बांसखोह कस्बा स्थित स्पार्कल एकेडमी स्कूल में शनिवार को संगीतमय सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ श्री बलराम गौशाला भक्ति भागवत सेवा संस्थान के तत्वाधान मे सुंदरकांड पाठ श्री प्रहलाद दास महाराज, व कथा प्रवक्ता श्री राहुल द्विवेदी महाराज के मुख से स्पार्कल एकेडमी स्कूल बांसखोह में सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर जे पी पाराशर व समस्त स्टाफ द्वारा मां सरस्वती का दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की इस मौके पर स्कूल के बालक बालिकाओं व उनके अभिभावक भी मौजूद थे इस दौरान श्री प्रहलाद दास महाराज द्वारा बताया कि हनुमान जी की तरह चरित्रवान बनने का संदेश दिया ओर कहा कि जब कोई आत्मा अच्छे मिशन पर होती हैं तो भगवान उसे सभी बाधाओं को पार करने की शक्ति देते है इस दौरान कार्यक्रम के बाद सभी बालक बालिकाओं व आए हुए सभी ने पौष बड़ा की पंगत प्रसादी पाई इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर जे पी पाराशर द्वारा आए हुए महाराज का माला व शॉल ओढ़ाकर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया