देर रात करीब 8:30 बजे दिखाई दिया पैंथर, लोगों में फैली दहशत भय का माहौल।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता कपासन न्यूज/ बस्सी क्षेत्र के नई नाथ धाम स्थित घुमाव के पास देर रात करीब 8:30 बजे पैंथर दिखाई दिया इस दौरान जटवाड़ा निवासी आशीष सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि हम नई नाथ धाम मंदिर में जा रहे थे इस दौरान पानी की टंकी के पास 8:30 बजे करीब पैंथर पानी पीकर गया था हो की दीवार पर जा रहा था इस दौरान हमने हमारी गाड़ी को वही रोक दिया था इस दौरान सामने से आ रही गाड़ी वाले को भी हमने पैंथर के बारे में जानकारी दी इस मामले को लेकर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को अवगत कराया वन विभाग के अधिकारी नमो नारायण मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पर भी कर्मचारियों की गस्त लगाई जाएगी और कहा कि यह तो जंगल का जानवर है जो कि भूख प्यास के कारण पानी पीने आते है फिर भी सभी लोगों से आग्रह है कि अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें जबकि इस समय नई नाथ धाम में रोज सुबह से देर शाम तक कावड़ यात्रा व कनक दंडवत यात्रियों की भीड़ रहती हैं इस मौके पर ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग के अधिकारी इस ओर भी ध्यान दे उन्होंने कहा कि कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कराए जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी से छुटकारा मिल सके