गीतांजलि विद्यालय में कक्षा 8 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह व वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ।

संपादक कालूराम कुमावत।

निंबाहेड़ा 1 मार्च शुक्रवार को गीतांजलि उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 8 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह व वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ! समारोह के मुख्य अतिथि बेनी प्रसाद मीणा निंबाहेड़ा पुलिस उपाधीक्षक द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया गया! आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में सूरज कुमार बेरवाASI संतोष कुमार तिवारीASI प्रकाश चंद चेलावत बिहारी लाल सोलंकी बालमुकुंडम राठी गोविंद कुमार राठी रवि ओझा आरती शर्मा नीलम प्रजापति विक्रम जाट चंदन सिंह झाला मनीष जैन उपस्थित थे! संस्था प्रधान दिनेश चंद्र पहाड़िया द्वारा सभी अतिथियों का उपरना फटका पहनाकर स्वागत सम्मान अभिनंदन किया! विद्यालय में वार्षिक उत्सव पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई! तथा मुख्य अतिथि बेनी प्रसाद मीणा अतिथियों द्वारा कार्यक्रम देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया! आयोजन को मुख्य अतिथि बेनी प्रसाद मीणा एवं सूरज कुमार बेरवा नीलम प्रजापत ने संबोधित करते हुए सभी बालक बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जीवन रक्षक हेमलेट अनिवार्य पहनना मोबाइल का गलत उपयोग नहीं करना एवं अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का आदर सम्मान करते हुए उनके बताए गए मार्गदर्शन पर चलना एवं अपना और अपने माता-पिता का नाम ऊंचा करना ही बालक बालिकाओं का लक्ष्य होना चाहिए! संस्था प्रधान विद्यालय द्वारा सभी को स्नेह भोज दिया गया! दिनेश चंद्र पहाड़िया रेखा पहाड़िया द्वारा सभी का धन्यवाद आभार प्रकट किया। दिनेश चंद्र पहाड़िया संस्था प्रधान गीतांजलि राजकीय प्राथमिक विद्यालय नाकोड़ा नगर निंबाहेड़ा।