गो माता की सेवा नहीं की तो जीवन व्यर्थ – प्रशासनिक संत राकेश जी पुरोहित।

संपादक कालूराम कुमावत कपासन न्यूज/ डूंगला, उपखण्ड के कृष्ण नगर आलाखेड़ी गांव स्थित राधा कृष्ण मन्दिर में 15 दिवसीय झूला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अम्बा लाल मेनारिया आलाखेड़ी ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप को चन्दन के झूले में झूला झुलाया जा रहा है। प्रतिदिन मन मोहक झाकियां सजाई जा रही हैं। आयोजन के तहत बुधवार को हरे कृष्णा प्रभु जी प्रशासनिक संत राकेश जी पुरोहित ने अपने प्रवचनों में कहा कि जिसने भी गो माता की सेवा नहीं की, उनका जीवन व्यर्थ है गो सेवा को मानव जीवन की सबसे पवित्र सेवा बताया ओर श्रद्धालुओं से गो माता की सेवा करने का आव्हान किया। भगवान श्री कृष्ण व राधा जी ने अपने घर का नाम भी स्वयं जग जननी गो माता के नाम पर गो लोक धाम रखा। शुक्रवार को भगवान को 56 भोग व भव्य अन्नकूट का का भोग लगाया गया। शनिवार को भगवान को 56 भोग व भव्य अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा। मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के माहौल से सरोबर है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में कई गांवों से श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करने ओर धार्मिक आयोजनों में भाग लेने पहुंच रहे हैं।