रिपोर्टर आजाद मंसूरी।
कपासन न्यूज/ राशमी उपखंड के पहुँना क्षेत्र मे शनिवार को भाई बहन के स्नेह ओर प्रेम का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास से मनाया गया इस अवसर पर बहनो ने अपने भाईयो की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे भाई का मुंह मिठा करवा कर ईश्वर से लम्बी उम्र की कामना की बदले मे भाईयो ने भी बहनो को रक्षा वचन दिया तथा उपहार आदि भी दिये बाजार मे पर्व को लेकर अच्छी चहल-पहल रही राखीयो की दुकानो पर सुबाह से ही बहनो की भीड रही बहने अपने भाईयो के लिए रंगबिरंगी एक से बढ़कर एक मन पंसद राखीयां खरीदती नजर आई मिठाईयो आदि की दुकानो पर भी भीड देखी गई,, नही मिला बहनो को निशुल्क यात्रा का फायदा,, राजस्थान सरकार ने रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओ के लिये रोडवेज मे यात्रा निशुल्क की पर पहुँना मे एक भी रोडवेज के संचालन नही होने से निशुल्क यात्रा का लाभ नही मिल पाया पहुँना से उदयपुर चलने वाली एक मात्र रोडवेज भी पिछले कुछ दिनो से मातृकुंडीयां बांध के गेट खोलने को लेकर नदी मे पानी आजाने से पहुँना तक नही आकर मरमी माता ही रुक रही है हालांकि आजकल बांध के गेट नही खोले जा रहे है पर फिर भी रोडवेज बस पहुँना तक नही आ रही है रक्षाबंधन पर्व पर भी रोडवेज बस पहुँना नही आई जिससे कपासन उदयपुर इस तरफ जाने वाली बहनो को निशुल्क यात्रा का फायदा नही मिल सका















