आलाखेड़ी में देर रात तक बही भजनों की सरिता।

संपादक कालूराम कुमावत कपासन न्यूज/ डूंगला उपखण्ड के कृष्ण नगर आलाखेड़ी गांव में 15 दिवसीय झूला महोत्सव के तहत रविवार रात्रि को भजन संध्या का आयोजन किया गया। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अम्बालाल मेनारिया आलाखेड़ी ने बताया कि श्री राधा कृष्ण भगवान के मंदिर पर चल रहे 15 दिवसीय झूला महोत्सव के तहत भजन गायक सूरज चौबीसा निमड़ी उदयपुर, और भैरूलाल भाट ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। भजन संध्या तड़के तक चली। सूरज चौबीसा एवं भैरूलाल भाट के भजनों पर श्रोता अपने आप को थिरकने से रोक नहीं पाए। भजन संध्या का शुभारंभ गणपति वंदना से किया। कन्हैया आलाखेड़ी में बैठा चांदी का बनिया किवाड़, राखलड़ी पूनम रो मां माने वीरों याद आवे,खोल भरम रो तालो ये मां, मारा हसला रे उड़ जा उड़ जा, उन्होंने सोना रुपाला महल आलाखेड़ी में अजब बण्या, चार भुजा रा नाथ म्हारा आलाखेड़ी रा नाथ, सेठ सांवरो बड़ो दयालु कर दे बेड़ा पार, बनवारी तेरी यारी ने दीवाना बना दिया, रथड़ो धीरे धीरे हाको सांवरा वृद्धावन ले चाल, मारवाड़ को पीर बानियों गई समंदरा तीर, आलाखेड़ी में बैठा म्हारा राधा कृष्ण भगवान बैठा आसन ढाल, पर ग्रामीणों की वाहवाही लूटी। आयोजन के तहत सोमवार को क्रांतिकारी संत ब्रह्मानन्द रामायणी महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा कि राम नाम जप ही विशेष है राम नाम से प्राणि भवसागर से पार उतर जाता है, उन्होंने नवधा भक्ति बताई, माता शबरी का अपने गुरु जी पर विश्वास था कि गुरु जी ने कहा भगवान श्रीराम स्वयं दर्शन देने आयेंगे तो शबरी मैया ने कई वर्षों तक भगवान श्री राम की प्रतिक्षा की फिर श्री राम ने दर्शन दिए। इसलिए गुरु एवं भगवान पर विश्वास होना चाहिए।