चैक अनादरण में एक लाख जुर्माना व कारावास से दण्डित।

रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार कपासन न्यूज/ चित्तौड़गढ़ 13 अगस्त। न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 1 के पीठासीन अधिकारी इनद्रसिंह मीणा, आरजेएस ने चेक अनादरण के अपने एक निर्णय में आरोपी का दोषसिद्ध करते हुए एक लाख जुर्माना व एक वर्ष साधारण कारावास से दण्डित किया। प्रकरणानुसार शहर में पांच काबरा निवासी दीपक राठौड़ पिता श्रीराम राठौड़ ने अपने अधिवक्तागण राजू कुमावत, राकेश घारू, सुनील रजक के मार्फत एक परिवाद न्यायालय में इस आशय का पेश किया कि उसकी अभियुक्त से अच्छी जान पहचान होने के चलते उसके घरेलू खर्च, व्यवसाय व वैद्य कार्यों हेतु रूपयों की आवश्यकता होने पर 80 हजार रुपये उधार दिये जिसके पेटे अभियुक्त द्वारा दिया गया चैक निर्धारित तिथि को बैंक में प्रस्तुत करने पर खाते में अपर्याप्त राशि के रिमार्क के साथ अनादरित हो गया। नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं करने पर परिवाद पेश किया गया जहाँ न्यायालय ने दोनों पक्षों की सुनवाई के पश्चात् परिवादी के अधिवक्तगणों के तर्कों से सहमत होते हुए अभियुक्त का दोषसिद्ध करते हुए एक लाख रूपये जुर्माना व एक वर्ष साधारण कारावास से दण्डित किया व अदमअदायगी एक माह के अतिरिक्त साधारण कारावास से दण्डित किया।